Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान में 3 एयरस्ट्राइक​ की:घर पर बमबारी में 10 लोगों की मौत

Date:

 

इस्लामाबाद—पाकिस्तान ने सोमवार को आधी रात अफगानिस्तान के तीन प्रांत खोस्त, कुनार और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की। खोस्त पर किए गए हमले में 10 आम लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

 

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि खोस्त प्रांत के मुगलगई इलाके में रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी विमानों ने एक घर पर बमबारी की। इस हमले में 5 लड़के, 4 लड़कियां और एक महिला की मौत हो गई।

वहीं कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तान के हमले और छापेमारी में चार नागरिक घायल हो गए। अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान ने यह हमला करके इस्तांबुल में हुए सीजफायर करार को तोड़ा है।

इस घटना पर पाकिस्तान की सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

पाकिस्तान खुद भी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा

 

यह हमला ऐसे समय हुआ जब पाकिस्तान खुद भी सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था। इसी शाम पाकिस्तान के पेशावर शहर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर हमला हुआ। यह मुख्यालय सैन्य कैंट क्षेत्र के पास स्थित है।

 

इस आत्मघाती हमले में 6 लोग मारे गए, जिनमें 3 कमांडो और 3 हमलावर शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर खुद को चादर से ढककर पहुंचा था। उसने चौकी पर पहुंचते ही खुद को उड़ा लिया। इसमें 3 पुलिसकर्मी मारे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related