Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

चंडीगढ़ में 6 ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने 6 ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने ड्रग्स भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 के रहने वाले राहुल, टिंकू, आकाश और डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले अरुण कुमार व इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।

 

पुलिस कई दिनों से इन पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी नशा सप्लाई करने निकल रहे हैं, क्राइम ब्रांच ने तुरंत छापेमारी कर राहुल, अरुण, इंद्रजीत और टिंकू को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों ने अपने 2 और साथियों के नाम लिए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला होशियारपुर गांव नौशेरा पट्टन निवासी विशाल और चंडीगढ़ सेक्टर 25 के रहने वाले आकाश के रूप में हुई है।

नेटवर्क खंगाला जा रहा है

पुलिस पांचों आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि ये चंडीगढ़ और ट्राई-सिटी में ड्रग्स किन-किन स्थानों पर और किसे सप्लाई करते थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशा कहां से खरीदकर लाते थे और इनके पीछे कौन-सा बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने चंडीगढ़ के क्लबों को लेकर भी विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि क्या आरोपी नशा क्लबों में भी सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...