Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अबोहर में बस अड्डे से रात को बस चोरी:ड्राइवर-कंडक्टरों में रोष

Date:

 

अबोहर—पंजाब के अबोहर बस स्टैंड से बीती रात अज्ञात लोगों ने एक प्राइवेट बस चोरी कर ली। सुबह जब बस चालक और कंडक्टर बस लेने पहुंचे तो बस को अपनी जगह से गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बस मालिक को दी। घटना के बाद बस चालकों और परिचालकों में गहरा रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में थाना नंबर एक के प्रभारी का तबादला हुआ है और उनके जाने के बाद ही चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

 

चालक ने बताई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, बस चालक सुभाष ने बताया कि वह राजस्थान नंबर की अग्रवाल कंपनी की बस चलाता है। कल शाम वह और उसका साथी कंडक्टर सोनू बस को अबोहर बस स्टैंड पर खड़ा करके करीब साढ़े पांच बजे घर चले गए थे। उन्होंने बस को लॉक किया और निगम की ओर से बने अड्डा पर्ची वसूली केंद्र पर पर्ची भी कटवाई थी।

सुभाष ने बताया कि बस स्टैंड पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सुबह जब वे बस अड्डे पर पहुंचे तो बस गायब थी। उन्होंने आसपास के अन्य बस चालकों से पूछताछ की, लेकिन किसी को बस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related