लुधियाना—जाब में रोडवेज, पनबस और PRTC के यूनियन कर्मी किलोमीटर स्कीम के विरोध में हड़ताल पर हैं। दोपहर बाद PRTC के चेयरमैन रंजीत हड़ना की कोठी के सामने पटियाला में प्रदर्शन होगा। रोडवेज यूनियन के रेशम सिंह ने बताया कि अभी ऑनलाइन मीटिंग चल रही है और कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार टेंडर रद्द नहीं करती, तो जत्थेबंदी के निर्णय के अनुसार कदम उठाए जाएंगे, लेकिन फिलहाल कहीं भी बसों को चलने से नहीं रोका गया है।
हालांकि चंडीगढ़ के सेक्टर 43 डिपो में कई ड्राइवरों ने बसें रोक दी हैं, जालंधर में हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है और अमृतसर में प्रदर्शन जारी है, लेकिन बसें अभी भी चल रही हैं।
लुधियाना में स्थिति लगभग समान है, जहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है, कुछ ड्राइवर बसें बंद कर चुके हैं और कुछ ने मीटिंग के बाद बंद करने का ऐलान किया है।
कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने बताया कि कल से मुख्यमंत्री की सरकारी रिहायश पर प्रदर्शन होगा और विभिन्न जिलों से ठेका मुलाजिम चंडीगढ़ सेक्टर 2 की ओर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे।


