Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

AAP ने 12 हजार वोटों से तरनतारन सीट जीती:अकाली दल दूसरे नंबर पर,केजरीवाल बोले- काम की राजनीति जीती

Date:

 

तरनतारन-पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत ली है। AAP के उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 42649 वोट मिले। हरमीत संधू चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं।

 

दूसरे नंबर पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं, जिन्हें 30,558 वोट मिले। तीसरे नंबर पर अकाली दल-वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा को 19,620 वोट मिले। कांग्रेस यहां चौथे नंबर पर रही। उसे 15,078 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 10 हजार आंकड़ा भी नहीं छू पाए। उन्हें 6,239 वोट मिले।

 

तरनतारन के इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर गिने गए, इसके EVM मशीन से वोटों की गिनती शुरू हुई। कुल 16 राउंड में वोटों की गिनती की गई।

शुरुआती 3 राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त ली। सुखविंदर को पहले राउंड में 625 वोटों की लीड मिली। दूसरे राउंड में उनकी ये लीड बढ़कर 1480 हो गई। लेकिन अगले राउंड यानी तीसरे राउंड में उनकी लीड कम होकर 374 रह गई। इसके बाद चौथे राउंड में वह दूसरे नंबर पर खिसक गईं।

 

AAP के हरमीत संधू की चौथ राउंड से लीड लगातार बढ़ती गई। आखिर में ये लीड 10 हजार पार कर गई। इस बीच एक बार भी सुखविंदर उनके आस-पास नहीं पहुंच पाईं। लीड बढ़ती देख सुखविंदर रंधावा ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया और घर चली गईं।

 

अमृतपाल की पार्टी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे

वहीं तीसरे नंबर पर खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा रहे। मनदीप पहले 7 राउंड तक चौथे नंबर पर चल रहे थे। लेकिन आठवें राउंड में वह कांग्रेस से आगे निकल गए।

 

इसके बाद आखिरी राउंड तक कांग्रेस से आगे रहे। इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सारे अकाली दल को इकट्ठा होना चाहिए। तभी 2027 में कुछ कर पाएंगे।

 

कांग्रेस चौथे तो BJP पांचवें नंबर पर रही

उपचुनाव में कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। कांग्रेस खुद को सेकेंड विकल्प मान रही थी। लेकिन मुकाबले में कहीं टक्कर देती नजर नहीं आई। कैंडिडेट जमानत भी नहीं बचा पाए। इसकी बड़ी वजह पार्टी के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की बयानबाजी और उनकी हरकतों को माना जा रहा है।

 

वहीं BJP के हरजीत सिंह संधू पांचवें स्थान पर रहे। वह शुरू से लेकर आखिर तक पांचवें स्थान पर बने रहे। उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related