Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

मोहाली में एक्सीडेंट में स्टूडेंट घायल:ड्राइवर ने नहीं की मदद

Date:

मोहाली के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही स्टूडेंट का कॉलेज जाते समय एक्सीडेंट हुआ है। जब हादसा हुआ, वह उबर से जा रही थी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के एयरबैग तक खुल गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने लड़की को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जबकि गाड़ी ड्राइवर की तरफ से कोई मदद नहीं की गई।

इस वजह से लड़की की मां और इंश्योरेंस समाधान की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शिल्पा अरोड़ा का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने इस एक्सीडेंट के बाद कंपनी पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही लिंक्डइन में पोस्ट में लिखा कि अभी मेरा एकमात्र ध्यान अपनी बेटी को सबसे बेहतर इलाज दिलाने पर है, लेकिन जैसे ही वह स्थिर हो जाएगी, तो मैं तब तक यह मामला उठाती रहूंगी जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related