Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

PU सीनेट चुनाव विवाद सुलझाने का प्रयास:

Date:

पंजाब यूनिवर्सिटी PU में सीनेट चुनाव को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के प्रयास प्रबंधन की तरफ से किए जा रहे हैं। वाइस चांसलर प्रोफेसर रेनू विज की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा के सदस्यों को मीटिंग के लिए बुलाया है। यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर का यह प्रस्ताव मोर्चा के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया है।

अब मोर्चा के सदस्य कल वाइस चांसलर के साथ बैठक करेंगे। वाइस चांसलर की तरफ से उन्हें बताया जाएगा कि उनकी तरफ से सीनेट के चुनाव करवाने के लिए उपराष्ट्रपति से मंजूरी मांग ली है। मंजूरी मिलने के बाद यह चुनाव अगले वर्ष करवाने की प्रपोजल पर बात होगी। मोर्चा के सदस्य अशप्रीत सिंह का कहना कि वाइस चांसलर के साथ बैठक के बाद ही अगले संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से इस वर्ष से ही दाखिला लेने वालों को हल्फिया बयान देने की शर्त रखी थी। जिसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया था। मगर बाद में केंद्र सरकार की तरफ से सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने का नोटीफिकेशन 28 अक्तूबर को जारी कर दिया।

PU की तरफ से एफिडेविट तो वापिस ले लिया मगर यह संघर्ष सीनेट सिंडिकेट के रद्द किए गए नोटीफिकेशन को वापिस लेने के लिए आगे बढ़ा। अब केंद्र ने सीनेट सिंडिकेट रद करने के नोटिफिकेशन को भी वापिस ले लिया है तो स्टूडेंट्स अब सीनेट चुनाव की तारीख का ऐलान करने तक संघर्ष जारी रखने की मांग उठाने लगे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related