Wednesday, October 7, 2026
Wednesday, October 7, 2026

भयानक तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई भारी तबाही, 25 लोगों की मौ/त से पसरा मातम

Date:

 

इंटरनेशनल — कैरिबियाई सागर में उठा भयंकर तूफान ‘मेलिसा’ दक्षिणी हैती और जमैका में कहर बनकर टूटा है। इस विनाशकारी तूफान के चलते अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

 

हैती में मौत और बाढ़ का तांडव

रिपोर्ट के मुताबिक तूफान ‘मेलिसा’ के कारण हैती में मूसलाधार बारिश हुई जिससे एक नदी का तटबंध (किनारा) टूट गया। तटबंध टूटने से पानी का भयानक सैलाब आया और उसने 25 लोगों की जान ले ली। यह इलाका पिछले एक सप्ताह से मेलिसा की लगातार बारिश से जूझ रहा था और अनुमान है कि यहाँ 12 इंच से अधिक वर्षा हुई है। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का केवल एक ही अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में मौजूद था। वहीं बाढ़ का पानी बढ़ने पर निवासी अपनी जान बचाने के लिए खुद ही सुरक्षित स्थानों की ओर भागते रहे।

 

जमैका में भी भारी नुकसान

तूफान ‘मेलिसा’ ने जमैका में भी भारी तबाही मचाई। तूफान के गुजर जाने के बाद जमैका के अधिकारियों ने तूफान से प्रभावित सेंट एलिजाबेथ पैरिश से चार शव बरामद किए हैं। पूरे द्वीप में लोगों को बचाने और मदद पहुंचाने का काम (रेस्क्यू ऑपरेशन) तेजी से जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...