Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

पंजाब में AAP नेता पर Firing

Date:

 

पंजाब  : श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव अगमपुर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा को गोली मारी गई है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि नेता शादी समारोह में शामिल हुए थे और यहां चंडीगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी ने उन पर गोली चलाई है। नितिन नंदा वर्तमान में रोपड़ जिले से आम आदमी पार्टी के उप-प्रधान हैं। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related