Wednesday, October 7, 2026
Wednesday, October 7, 2026

रेप केस में उम्रकैद काट रहे आसाराम को राहत, राजस्थान हाईकोर्ट से 6 महीने की मेडिकल जमानत मंजूर

Date:

 

 

जोधपुर: रेप केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम बापू को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी खराब सेहत को देखते हुए उन्हें 6 महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की है। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा और न्यायमूर्ति की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद जारी किया।

 

बीमारी का हवाला देकर मांगी थी जमानत

फिलहाल आसाराम का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए कोर्ट में नियमित जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि अदालत ने स्थायी राहत नहीं दी, बल्कि चिकित्सा कारणों से अंतरिम जमानत को मंजूरी दी है ताकि वे उपचार जारी रख सकें।

 

पहले भी सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत

इससे पहले जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने भी आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर मार्च के अंत तक अंतरिम जमानत दी थी। शीर्ष अदालत ने उस समय कहा था कि आसाराम की उम्र अधिक है, उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका है और कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

 

2013 से जेल में हैं आसाराम

आसाराम को अगस्त 2013 में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जोधपुर की अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला उस समय देशभर में सुर्खियों में आया था जब 16 वर्षीय लड़की ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जोधपुर स्थित आश्रम में आसाराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...