Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

आतंकी रिंदा ने पंजाबी सिंगर साहनी से 1 करोड़ मांगे:कॉल में कहा- पैसे दिलप्रीत को देने हैं, मना किया तो पूरा परिवार उड़ा दूंगा

Date:

पंजाबी सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस कॉल में नीरज से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की मांग की गई है। पैसे न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

नीरज साहनी ने इस बारे में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। नीरज ने कॉल से जुड़े सारे सबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं।मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक दवाई कंपनी के मालिक से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था। 11 दिन पहले इस तरह की एक ऑडियो कॉल आई थी। उस मामले में सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...