Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

हरियाणा में सीनियर IPS अफसर ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ आवास में खुद को गोली मारी

Date:

चंडीगढ़-हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। 29 सितंबर को ही उनकी ट्रांसफर रोहतक की सुनारिया जेल में हुई थी। इसी जेल सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है।

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार भी IPS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी।
4 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठा थे
करीब 1 साल पहले हरियाणा में 4 बैच (1991, 1996, 1997 और 2005 ) के IPS अफसरों के प्रमोशन पर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने प्रमोशन के अवैध होने का कारण वित्त विभाग की महज सहमति से केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को ओवररूल किया जाना बताया।

लेटर में लिखा था कि उनके द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को प्रतिवेदन दिया था कि 2001 बैच के अफसरों को DIG रैंक में पदोन्नति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक विचार किया जाए। साथ में उनका वेतन दोबारा तय किया जाए और एरियर भी दिया जाए। इसका रिमाइंडर भी उन्हें भेजा गया, मगर इसका आज तक निपटारा नहीं किया गया। इससे उन्हें वित्तीय नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related