Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

एयर इंडिया से हुई बड़ी चूक, 147 लोगों की जिंदगी पड़ गई थी खतरे में, जांच के निर्देश हुए जारी

Date:

एयर इंडिया से हुई बड़ी चूक, 147 लोगों की जिंदगी पड़ गई थी खतरे में, जांच के निर्देश हुए जारी

चेन्नई : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर हुई बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, एयर इंडिया के एक यात्री विमान को, जो बर्ड हिट (पक्षी टकराने) की घटना का शिकार हुआ था, उसी स्थिति में कोलंबो से 147 यात्रियों को लेकर चेन्नई भेज दिया गया। बाद में जांच में पाया गया कि विमान उड़ान के लायक नहीं था।
इंजन में फंसा हुआ मिला पक्षी का शव
घटना की शुरुआत तब हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 287, जिसमें 158 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे, मंगलवार तड़के चेन्नई से कोलंबो पहुंची। लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया था। कोलंबो के बांदरणायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद जब ग्राउंड इंजीनियरों ने नियमित जांच की, तो एक इंजन में पक्षी का शव फंसा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि पक्षी टकराने की घटना लैंडिंग के दौरान हुई थी।

हालांकि, श्रीलंकाई हवाई अड्डा इंजीनियरों ने शुरुआती निरीक्षण के बाद विमान को वापसी उड़ान के लिए मंजूरी दे दी। इसके बाद वही विमान सुबह 3:20 बजे कोलंबो से 147 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों के साथ चेन्नई के लिए रवाना हुआ। विमान ने 4:34 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सकुशल उतर गए। लेकिन स्थिति तब गंभीर हो गई जब चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया और एयरपोर्ट मेंटेनेंस इंजीनियरों की टीम ने विमान की विस्तृत जांच की। जांच में सामने आया कि विमान के इंजन की एक फैन ब्लेड टूटी और क्षतिग्रस्त थी, जो संभवतः बर्ड हिट का सीधा असर था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related