Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

अमृतसर में बस की छत पर चढ़े 3 यात्री मरे:BRTS के लेंटर से टकरा रोड पर गिरे; श्रद्धालु बोला- अंदर बैठने को कहा था, माने नहीं

Date:

पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस (PB03BG-6147) की छत पर बैठे करीब 15 युवक बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) के बढ़े हुए लेंटर से टकरा गए।
टकराने से 3 की मौके पर मौत हुई, जबकि एक गंभीर घायल सहित तीन का इलाज चल रहा है। मकबूलपुरा की SHO अमनदीप कौर का कहना है कि बस भरी हुई थी।

मुक्तसर के रामगढ़ निवासी यात्री रणजीत ने बताया कि बस ड्राइवर ने युवकों को अंदर बैठने के लिए कहा था। 15 के करीब युवक छत पर चढ़ गए और उन्होंने किसी की नहीं सुनी। रात तकरीबन 9 बजे बस बाबा बुड्‌ढा साहिब (तरनतारन) से मुक्तसर साहिब के लिए निकली थी।

बस अल्फा वन (अब नेक्सस मॉल) के सामने से निकली। ट्रैफिक से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को BRTS लेन में डाल दिया। पेट्रोल पंप के सामने बने स्टेशन से बस गुजरी तो छत पर बैठे तीन युवक सीधे स्टेशन की छत की चपेट में आ गए।घटना के बाद बस को रोकने वाले अमृतसर के नितिन ने बताया कि बस नॉर्मल स्पीड पर थी। हादसे के बाद भी बस ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह बस चलाता रहा। उन्होंने बस को तारां वाला पुल के पास घेरा ओर ड्राइवर को जानकारी दी कि बस की छत पर बैठे युवकों के साथ हादसा हो गया है।

सवारियों को भी घटना का पता बस रुकने के बाद लगा
यात्री महेश सिंह ने बताया कि हादसे में नीचे गिरने वाले 5 से अधिक लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 3 की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर है। घटना के समय बस के अंदर यात्रियों को भी एक्सीडेंट का पता नहीं चला। बस रुकने के बाद समझ आया कि हादसा हुआ है, जिसमें कुछ युवक नीचे गिर गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related