Wednesday, August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026

केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी:

Date:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच तक स्नोफॉल हुआ।

केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

इधर, पंजाब-हरियाणा के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले 36 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और फिरोजपुर में बारिश होगी।

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल और हिसार समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 अक्टूबर के आसपास मौसम साफ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related