लुधियाना-पंजाब के लुधियाना में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के मामले में AGTF (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने मुठभेड़ में एक निहंग को गिरफ्तार कर लिया। निहंग को डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया का करीबी बताया जा रहा है। मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनमें से 1 को लुधियाना से और 2 आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि जब टीम आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे टांग में 2 गोली लगी है। आरोपी करीब डेढ़ माह से हत्या के आरोप में फरार चल रहा था।


