चंडीगढ़-पंजाब में ट्राइडेंट के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता का इस्तीफा आज आम आदमी पार्टी सरकार ने मंजूर कर लिया। उन्होंने कुछ दिन पहले पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि वह राज्यसभा जा सकते हैं।
यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था।
पंजाब के उद्योगपति रजिंदर गुप्ता का इस्तीफा मंजूर:संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद खाली सीट
Date:


