Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बाढ़ से मार्गो के हुए नुक़सान का लिया जायज़ा

Date:

चंडीगढ़, 6 सितम्बर- पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह जी ने पंजाब सड़क एवं पुल विकास बोर्ड मोहाली में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढाँचे-सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अब तक हुए अनुमानित नुक़सान और तत्काल मरम्मत के लिए ज़रूरी फंड का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नुक़सानग्रस्त रास्तों, ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, तुरंत मरम्मत कर संपर्क बहाल किया जाए ताकि राहत कार्यों में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जहाँ बाढ़ के पानी से रास्ते बह गए हैं वहाँ स्थिति के अनुसार पानी की निकासी के लिए काज़वे, पाइप या बाक्स कलवर्ट बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ इस कठिन समय में बढ़-चढ़कर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ़ गगनदीप सिंह, सभी मुख्य इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुक़सान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का भी निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related