पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त Action, 2 तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा

 

फाजिल्का : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव, हरमनबीर सिंह गिल आई.पी.एस. डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल पुलिस, फिरोजपुर रेंज, के दिशा-निर्देशों और गुरमीत सिंह वरिष्ठ पुलिस कप्तान फाजिल्का के नेतृत्व में फाजिल्का पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आज फाजिल्का पुलिस द्वारा थाना अरनीवाला के नशा तस्कर जोगिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह उर्फ ​​दारा सिंह निवासी अरनीवाला और उसकी पत्नी अमरजीत कौर के घर को गिराया गया है। ये दोनों पति-पत्नी नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे और उन्होंने पंचायती जमीन पर अवैध निर्माण भी कर रखा था। आज सिविल प्रशासन द्वारा पुलिस सुरक्षा संबंधी आवेदन मिलने के बाद गुरमीत सिंह एस.एस.पी. फाजिल्का ने मौके पर पहुंचकर इन नशा तस्करों के मकान को गिराने की कार्रवाई पूरी की। नशा तस्कर जोगिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

एसएसपी फाजिल्का ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के असामाजिक कारोबार में शामिल किसी भी नशा तस्कर का यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन के साथ मिलकर भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले फाजिल्का पुलिस द्वारा 04 नशा तस्करों के घर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *