Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

हाईटेक नाके पर पुलिस का सख्त Action, हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Date:

 

गुरदासपुर ( : गुरदासपुर सदर पुलिस ने बबरी हाईटेक नाके पर कार में सवार 4 आरोपियों को काबू कर उनसे 2 देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन तथा 7 कारतूस बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर मलकियत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से एक कार नंबर (पीबी-02 सीवी-2741) को रोका गया। कार में सवार 4 नौजवानों ने अपनी पहचान राजबीर सिंह पुत्र बगा सिंह, गुरशरनप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी कोटली पुलिस स्टेशन राजा सांसी, गुरवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी भोपाराए खुर्द जिला अमृतसर तथा गुरशेक सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लाहोरीमल पुलिस स्टेशन घोरिंडा बताई।

पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि इस नौजवानों की शक के आधार पर तालाशी ली गई तो आरोपी राजबीर सिंह से एक पिस्तोल बिना मार्का मैगजीन सहित तथा 4 कारतूस बरामद हुए, जबकि आरोपी गुरशरनप्रीत सिंह से एक पिस्तौल मैगजीन सहित 3 कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है तथा अदालत में पेश कर उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...