Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

हरियाणा में मां ने 2 बेटियों संग किया सुसाइड

Date:

पूंडरी -हरियाणा के कैथल में शनिवार को महिला ने 2 बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। तीनों ने सुबह घर में कीटनाशक दवाई पी। घटना पूंडरी के बाकल गांव की है। मृतकों की पहचान गुड्‌डी देवी, उसकी बेटी निशा और पूजा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में ले लिए। जांच के लिए घर पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। अभी तीनों के शव घर ही हैं। जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेजे जाएंगे।सूत्रों के मुताबिक महिला की बड़ी बेटी का पति के साथ विवाद चल रहा था। बात छोटी बेटी के ससुराल तक भी पहुंच गई। फिर छोटी बेटी भी 2 दिन पहले मायके आ गई। इससे परेशान होकर तीनों मां-बेटी ने जान दे दी। छोटी बेटी की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

बाकल गांव निवासी गुड्‌डी देवी (50) के पति जसवंत सिंह की 15 साल पहले मौत हो गई थी। उसके 3 बच्चे थे। बड़ी बेटी निशा की करनाल के माजरा रोडान गांव में हुई थी। निशा का पति अमेरिका में रहता था। इनके 2 बच्चे हैं। गुड्‌डी की छोटी बेटी पूजा की शादी फरवरी 2025 में बंदराना गांव में हुई थी। गुड्‌डी का बेटा नीरज 2 साल पहले डंकी के रास्ते अमेरिका गया था।

 

पूजा और निशा के दादा मलखान सिंह ने बताया कि गुड्डी देवी और उनकी बेटियों के पास रिश्तेदारों के फोन आ रहे थे, लेकिन वे जवाब नहीं दे रही थीं। परेशान होकर, एक रिश्तेदार ने पड़ोसियों को फोन किया और उनसे गुड्डी देवी के परिवार से बात करवाने को कहा। जब पड़ोसी गुड्डी देवी के घर पहुंचे, तो वहां तीनों मां-बेटियों मृत पड़ी हुई थीं। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया हो, क्योंकि घर में सल्फास की बदबू आ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related