Saturday, October 10, 2026
Saturday, October 10, 2026

रूस में बटाला के युवक की मौत:20 दिन से था बीमार, 6 माह पहले गया था मास्को

Date:

बटाला–पंजाब के बटाला निवासी 34 वर्षीय युवक की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर में रूस में इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते वह पिछले 20 दिनों से बीमार था। कल अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 34 वर्षीय सरवन सिंह पुत्र रतन सिंह की मौत हो गई। मृतक बटाला के थाना किला लाल सिंह के गांव मिर्जाजान का रहने वाला था। सरवन सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार मिर्जा जान निवासी सरवन सिंह करीब छह माह पहले रूस के मास्को गए थे। करीब 20 दिन पहले अचानक बीमार पड़ गए। अस्पताल में भर्ती होने पर पता चला कि उन्हें संक्रमण हो गया है और बीते दिन सरवन की वहीं मौत हो गई। सरवन सिंह की मौत की खबर जब उनके घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सरवन सिंह की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...