Saturday, October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के बढ़े रेट

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल को पार करते समय लोगों की जेब पर वजन पड़ेगा। इस टोल के एक बार फिर रेट बढ़ गए है। 1 अप्रैल से ये रेट लागू हो जाएंगे। अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 15 से 75 रुपए टैक्स की बढ़ौतरी की गई है।

कार,जीप,वैन या हल्के वाहनों को 15 रुपए, हल्के कामर्शियल वाहनों को 25 रुपए और बस या ट्रक (2XL) कामर्शियल वाहनों को 45 रुपए ज्यादा देने होंगे। इसके साथ ही निर्माण मशीनरी और मल्टी XL वाहनों को 65 से 75 रुपए अतिरिक्त देंगे होंगे।

टोल मैनेजर मनोज ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल रेटों में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दी जा रही है। लोगों की सहूलत के हर तरह की मदद टोल पर मिलती है।

लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कीमतें तो हर वर्ष बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन सरकार लोगों को परिवहन में सहूलियतें देने में असमर्थ है। लोगों को अभी भी कई बार घंटों हाईवे पर जाम में फंसना पड़ जाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

*मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भारतीय खिलाड़ियों...