Saturday, October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026

युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम को लेकर सी.एम. मान का लोगों को संदेश, जारी किया Whatsapp Number

Date:

 

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को लेकर पंजाब के लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे को रोकने के लिए पंजाब सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘ड्रग्स नशे विरुद्ध’ अभियान चलाया है उसमें आपको अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा फैलाए गए नशे के जहर को खत्म किया जा रहा है। इस युद्ध में उन्हें आपके समर्थन की जरूरत है। एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपके पास किसी नशा तस्कर के बारे में कोई जानकारी है तो आप हमारे द्वारा जारी शिकायत नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सरकार ने इसके लिए शिकायत नंबर 9779100200 जारी किया है। सी.एम. मान ने कहा कि आप इस नंबर पर व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

*मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे भारतीय खिलाड़ियों...