Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

हनीप्रीत को डेरे की फुल पावर देगा राम रहीम:पावर ऑफ अटॉर्नी देने की तैयारी

Date:

राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के साढ़े 7 साल बाद सिरसा स्थित हेडक्वार्टर आने की बड़ी वजह सामने आई है। डेरे के टॉप सोर्सेज के मुताबिक राम रहीम डेरे की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के लिए यहां पहुंचा है। यह विवाद पहले राम रहीम के परिवार और मुख्य शिष्या हनीप्रीत के बीच चल रहा था। जिसके बाद परिवार विदेश चला गया। अब हनीप्रीत और डेरा मैनेजमेंट कमेटी के बीच विवाद चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक विवाद को खत्म करने के लिए राम रहीम अपनी मुख्य शिष्या और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को डेरे की पावर दे सकता है। इसके लिए डेरे के मैनेजमेंट से लेकर फाइनेंस वगैरह तक की पावर ऑफ अटॉर्नी हनीप्रीत को दी जा सकता है। हालांकि डेरा मैनेजमेंट फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

डेरे से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक डेरे की गतिविधियों को लेकर किसी बात पर तुरंत फैसला लेना होता है तो उसमें काफी परेशानी होती है। इसके लिए डेरा मैनेजमेंट कमेटी को राम रहीम के पैरोल पर आने का इंतजार करना पड़ता है।

ज्यादा देरी होने पर डेरा कमेटी को जेल में राम रहीम से मिलना पड़ता है। हालांकि इसमें उन्हें काफी परेशानी होती है। हनीप्रीत को राम रहीम का सबसे करीबी और राजदार माना जाता है। ऐसे में डेरे में आंतरिक तौर पर भी यह चर्चा है कि हनीप्रीत को डेरे की कमान सौंपी जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related