Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

विजिलेंस ब्यूरो ने ए.एस.आई. को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए किया काबू

Date:

 

चंडीगढ़, 10 दिसंबर, 2024 –

 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान मंगलवार को बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) रघबीर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को तलवंडी साबो ब्लॉक के गांव सिंगो निवासी सुखप्रीत सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाए पुलिस केस में उसका पक्ष सही करने के लिए 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...