Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

पंजाब में शादी वाले घर में Blast! 3 की मौ+ त

Date:

पंजाब —  बस्सी पठाना के नजदीकी गांव मुस्तफाबाद में गत दिवस एक शादी समारोह में सिलैंडर फटने के बाद हुए हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 5 लोग घायल हो गए थे।

इनमें से आज 2 और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की की माता के अनुसार यह घटना कल रात को हुई थी, जिसमें 6 लोग झुलस गए थे। इस घटना में गुरदीश कौर की कल रात को मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां आज 2 और महिलाओं राज रानी व मंजीत कौर की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 3 हो गई है। गांव में शोक  से दहल की लहर है और लोग इस घटना से दहल गए।

लड़की के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त हादसे के बाद आज विवाह समारोह को साधारण तरीके से सम्पन्न किया गया। गांव के पूर्व सरंपच व पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि मृतक लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घायलों की उचित मदद की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...