Wednesday, September 16, 2026
Wednesday, September 16, 2026

3 दिसंबर को चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Date:

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आएंगे। चंडीगढ़ पुलिस और यू.टी. प्रशासन के अधिकारी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों ओर सुरक्षा को लेकर बैठक करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए राजिंदरा पार्क में बने हैलीपैड का इस्तेमाल करने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इसे असुरक्षित बताते हुए अस्वीकार  कर दिया। एजेंसियों का कहना है कि  हैलीपैड कार्यक्रम स्थल से 200- 250 मीटर के भीतर होना चाहिए, जबकि राजिंदरा पार्क की दूरी 500 मीटर से अधिक है। इसे देखते हुए अब वैकल्पिक स्थानों पर विचार किया जा रहा है। राजिंदरा पार्क और पेक परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पेक में कार्यक्रम स्थल पर बड़े टैंट लगाने का काम तेजी से हो रहा है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा चंडीगढ़ में तीन नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद हो रहा है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ का दौरा कर इस प्रक्रिया की समीक्षा की थी और 100 प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ को ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने के लिए यहां आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...