Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों का किया धन्यवाद, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी दिया जीत का श्रेय

Date:

चंडीगढ़, 24 नवंबर

आम आदमी पार्टी (आप) ने उपचुनावों में भारी समर्थन के लिए पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त किया है। पार्टी ने इस जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं दिया और उनकी कड़ी मेहनत व समर्पण को सराहा।

पंजाब में पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस मौजूद थे।

अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए उपचुनाव में चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाने के लिए पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि पंजाब के लोगों का हमारे नेता और आप सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर भरोसा बरकरार है।

अरोड़ा ने जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत को दिया, जिन्होंने इस जीत को सुरक्षित करने के लिए अपना व्यक्तिगत समय और संसाधनों खर्च कर प्रचार किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि हम पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं।

अरोड़ा ने आगे कहा कि यह जीत भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए पंजाब की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में सुधार के लिए आप सरकार की प्रतिबद्धता के प्रति लोगों के मजबूत समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मान सरकार राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सफल रही है। मुफ्त बिजली, बिना रिश्वत या सिफारिश के 48,000 से ज्यादा सरकारी नौकरी के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कैप्टन (राजा वड़िंग) और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेता अपने गृह निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए। यह बेहद रोचक है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत पार्टी की सामूहिक ताकत का प्रतिनिधित्व करती है, किसी एक व्यक्ति का नहीं। अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी को सबसे अनुशासित, लोगों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और सभी नागरिकों का कल्याण करने के लिए प्रतिबद्ध पार्टी बताया।

अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा की हार से अगर कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह प्रताप सिंह बाजवा हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस एकीकृत पार्टी नहीं है, कई गुटों में बंटी हुई है – बाजवा मिसाल, चन्नी मिसाल, रंधावा मिसाल और वड़िंग मिसाल आदि। और सबका ध्यान पार्टी के सामूहिक लक्ष्यों के बजाय अपने निजी हितों पर केंद्रित रहता है।

अमन अरोड़ा ने बताया कि हालिया उपचुनाव के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी के नेतृत्व और नीतियों पर भरोसा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में शहरी इलाकों में निर्णायक बढ़त हासिल की। चारों निर्वाचन क्षेत्रों में आप ने कुल वोट शेयर का उल्लेखनीय 46 प्रतिशत हासिल किया, जबकि कांग्रेस 33% पर और भाजपा को केवल 10% वोट मिले।

भाजपा पर अरोड़ा ने कहा कि शहरी इलाकों, खासकर गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और बरनाला जैसी जगहों पर मजबूत पकड़ बनाने की बीजेपी की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और उसका वोट शेयर काफी कम रहा। शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर विशेष रूप बढ़ा। नगर पालिकाओं में 43% वोट के साथ हमारा जनाधार और मजबूत हुआ है जबकि इन जगहों पर कांग्रेस का वोट शेयर 36% और भाजपा का मात्र 10% रहा। यह स्पष्ट जनादेश पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

अरोड़ा ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी की सफलता आगामी नगर निकाय और जिला व ब्लॉक समिति चुनावों में भी जारी रहेगी। पार्टी समर्थकों से अरोड़ा ने कहा कि हमें इसी तरह एक टीम के रूप में आगे भी काम करना है और पंजाब के लोगों के वास्तविक मुद्दों को संबोधित कर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास करना है।

अरोड़ा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपनी पिछली सफलता को पार करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में पार्टी की सफलता से हमारा हौसला और संख्या दोनों में बढ़ोतरी हुई है। अब पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 117 में से 94 विधायक हो गए हैं।

अंत में, अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी में अपने निरंतर विश्वास के लिए पंजाब के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता दोहराई। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम लोगों की आवाज सुनी जाए और उनकी जरूरतों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में जीत तो बस शुरुआत है। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को प्रगति और समृद्धि का मॉडल राज्य बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...