Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब पुलिस ने जालंधर में जबरदस्त गोलीबारी के बाद लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को किया काबू; 7 हथियार बरामद

Date:

चंडीगढ़/जालंधर–संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के गांव फोलरीवाल के बाहरी इलाके में एक जबरदस्त मुठभेड़ के बाद कथित लंडा गिरोह के दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों के कब्जे से 7 हथियारों समेत छह मैगज़ीन और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसकरन उर्फ़ करन वासी भीखा नंगल करतारपुर और फगवाड़ा के मेहली गेट स्थित मुहल्ला थानेदार से रहने वाले फतेहदीप सिंह उर्फ़ प्रदीप सैणी के रूप में हुई है। दोनों मुलजिमों को थाना सदर, जालंधर में दर्ज केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को जालंधर कमिश्नरेट क्षेत्र में लंडा गिरोह से संबंधित अपराधियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर स्वप्न शर्मा की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक व्यापक अभियान चलाया और गांव फोलरीवाल के निकट दोषियों का ठिकाना पता लगाने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि घायल गैंगस्टर और पुलिस अधिकारी का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक समूहों के संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...