Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में शिव सेना नेता के घर पर Attack, फैंका पेट्रोल बम

Date:

लुधियाना: लुधियाना में एक और शिव सेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। गत रात शिवसेना नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। पूरी घटना सीसीटीवी  कैमरे में कैद  हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल  सवार 3 युवक कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर घर पर फेंकते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शिव सेना हिंद सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकीरत सिंह के घर पर गत रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर घर पर पेट्रोल बम फेंक देता है।

इसके साथ ही हमले के बाद आज एक बार फिर हरकीरत सिंह को धमकी भरे मैसेज मिले। व्हाट्सएप पर शिवसेना नेता को भेजे गए मैसेज में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मां-बहनों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चेतावनी दी गई है। इस सबकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related