Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

होशियारपुर में शोभा यात्रा दौरान BLAST, मची अफरा-तफरी

Date:

होशियारपुर: होशियारपुर के मोहल्ला प्रह्लाद में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्री हनुमान जी का स्वरूप निकालते समय एक युवक ने पटाखों में आग लगा दी। इसी बीच विस्फोट के बाद चिंगारी पास में रखे पटाखों की बोरी में जा लगी और जोरदार विस्फोट हो गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस धमाके में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 2 को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद गंभीर रूप से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं विधायक ब्रहमशंकर जिम्पा भी मौके पर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...