Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

लुधियाना के गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दम घुटने से प्रेमी जोड़ी की मौत

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में बस स्टैंड के पास गेस्ट हाउस में अल सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण गेस्ट हाउस में काफी धुआं इकट्ठा हो गया। गेस्ट हाउस के कमरे में सो रहे प्रेमी जोड़ी की दम घुटने से मौत हो गई।सुबह जब मैनेजर ने गेस्ट हाउस से धुआं निकलता देखा तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ लोग गेस्ट हाउस से बाहर निकल आए, लेकिन एक प्रेमी युगल कमरे में सोता रहा।करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो प्रेमी युगल की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रॉयल गेस्ट हाउस के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस गेस्ट हाउस में आग से सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच कर रही है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड भी चेक कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related