Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस पर पथराव, 21 पुलिसवाले घायल:1200 लोगों पर केस दर्ज

Date:

महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार देर रात को नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर पथराव हुआ। इसमें 21 पुलिसवाले घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को संभाला।दरअसल, 29 सितंबर को गाजियाबाद में नरसिंहानंद महाराज ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इससे गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार देर रात पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की।अमरावती पुलिस कमिश्नर नवीन चंद्र रेड्डी ने बताया कि रात करीब 8.15 बजे कुछ लोग नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन आए। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि नरसिंहानंद के खिलाफ FIR पहले ही दर्ज हो चुकी है, जिसके बाद वो लोग लौट गए थे

।कुछ देर बाद बहुत सारे लोग पुलिस स्टेशन आए। उन्होंने नारेबाजी करना शुरू की। थाने में अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे 21 अधिकारी घायल हुए और 10 वैन डैमेज हुईं।हमला करने वाले 1,200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से अब तक 26 लोगों की पहचान हो चुकी है। उन पर BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related