Wednesday, August 5, 2026
Wednesday, August 5, 2026

गुरदासपुर में गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से दंपती की मौत

Date:

गुरदासपुर–पंजाब के जिला गुरदासपुर के कस्बा कादियां में स्थित गुरुद्वारा श्री मक्का साहिब के सरोवर में स्नान करने के लिए आए एक दंपती की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। दंपती की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

गांव कंडीला के रहने वाले बलवंत सिंह (50) और उसकी पत्नी रजवंत कौर (45) हर रविवार को गांव लीकलां गुरुद्वारा मक्का साहिब में माथा टेकने आते थे। बलवंत सिंह जब स्नान करने के लिए सरोवर में उतरा तो उसका पैर फिसलने से वह सरोवर में डूबने लगा तो उसकी पत्नी राजवंत कौर ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

दोनों के सरोवर डूबने की सूचना गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30...