Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

बरेली में दर्दनाक हादसा: मिनी ट्रक से टकराई कार, जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

Date:

 

बरेली में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। 24 साल के कामरान का बर्थडे था। कामरान अपने तीन दोस्तों के साथ नैनीताल रोड के एक होटल से पार्टी कर लौट रहे थे, तभी सीबीगंज के मथुरापुर के पास मेन रोड पर कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में कामरान और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई। एक दोस्त गंभीर है।इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली सिंह ने बताया- शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हाईवे पर एक कट से मुड़ते सामने रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर से कार की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर ड्राइवर को ढूंढ रही है। देर रात युवकों के घरवाले सहित मोहल्ले के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया- कामरान बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले मिराज अली का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related