Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा शुरू:प्रधान दिलबाग समेत 10 किसान नेता हिरासत में

Date:

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा आज से शुरू हो गया है। टोल प्लाजा की सुरक्षा में 250 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं। किसान आज एक बार फिर टोल प्लाजा को फ्री करवाने के लिए एकत्रित होने वाले थे, लेकिन जिला पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचे, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब तक करीब 10 किसानों को हिरासत में लिया जा चुका है।

एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी टोल प्लाजा पर हालात बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...