Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

पंजाब में घर में घुसकर महिला की हत्या; दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने गोलियां मारी

Date:

पंजाब के अमृतसर में  रंजिश में 35 साल की महिला का कत्ल कर दिया गया। ये घटना तब हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी और अपने 4 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी। बच्ची सही सलामत है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार हैं।

घटना अमृतसर के कस्बा राजासांसी में हुई। दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी दीवार फांद भगवंत उर्फ मन्ना भट्‌टी के घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के पति मन्ना के बारे में पूछा। इसके बाद दो गोलियां चलाईं, जिसमें 30 साल की हरजिंदर कौर की मौत हो गई।

घटना के बाद डीएसपी करण शर्मा, एसएचओ अजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले के दो मुख्य आरोपी लव और निशान हैं, जिन्होंने घर में घुस कर गोलियां मारी हैं। इस मामले में 6 और आरेपियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो कुलदीप व अजय को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की धरपकड़ की कोशिश को शुरू कर दिया गया है। परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related