Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला की मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में रायपुर रसूलपुर के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर के पास हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना सुबह किसी राहगीर ने दी, जिसके बाद थाना मकसूदा की पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह मीडिया से बातचीत में कहा- महिला का शव बुरी तरह से डैमेज हुआ था। शव के हिस्से दूर दूर तक बिखरे हुए थे।

सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा- घटना के वक्त महिला नग्न अवस्था में थी। सड़क पर अलग-अलग स्थानों से शरीर के हिस्से एकत्र कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वह आसपास के गांवों में जाकर लोगों से मृत महिला की पहचान करवाना चाहते थे, मगर पहचान नहीं हो पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...