Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

NEET रीएग्‍जाम रिजल्‍ट जारी, नई मेरिट लिस्ट भी आई:परीक्षा देने वाले 5 टॉपर्स अब टॉपर नहीं; AIR-01 67 से घटकर 61 हुए

Date:

 

NTA ने NEET UG रीएग्जाम का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ ही नई मेरिट लिस्ट भी आ गई है। इसमें टॉपर्स की संख्या घट गई है। पुरानी लिस्ट में जहां 67 कैंडिडेट्स को AIR 1 मिली थी, वहीं अब यह संख्या घटकर 61 हो गई है।

 

रीएग्‍जाम में ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए हुआ था, इसमें सिर्फ 813 ने ही भाग लिया था। 720 में से 720 नंबर पाने वाले 6 में से 5 स्‍टूडेंट्स रीएग्‍जाम में शामिल हुए थे। इनमें से किसी ने भी रीएग्जाम में टॉप नहीं किया है। हालांकि सभी 5 कैंडिडेट्स ने रीएग्जाम में 680 से ज्यादा स्कोर किया है।

 

छठे कैंडिडेट को भी ग्रेस मार्क्‍स हटाकर बने नंबरों की मार्कशीट दी जाएगी। ऐसे में अब टॉपर्स की गिनती 6 कम हो गई है।

 

NTA ने NEET UG परीक्षा में ग्रेस मार्क्स पाकर सिलेक्ट हुए 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम कराया गया था। लॉस ऑफ टाइम के चलते हुए नुकसान की भरपाई के लिए ग्रेस मार्क्स दिए गए थे।

 

NEET UG रीएग्जाम में 750 कैंडिडेट्स नहीं शामिल हुए। कुल 1563 में से 813 कैंडिडेट्स ही एग्जाम में शामिल हुए थें। चंडीगढ़ में 2 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सेंटर बनाया गया था, उनमें से कोई भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा।

 

छत्तीसगढ़ से कुल 602 में से 291 कैंडिडेट्स , गुजरात से 1 कैंडिडेट, हरियाणा से 494 में से 287 कैंडिडेट्स और मेघालय के तुरा से 234 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related