Tuesday, August 4, 2026
Tuesday, August 4, 2026

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 9 लोग घायल, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हादसा

Date:

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ने की होड़ के बाद मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह 5.56 बजे बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने की होड़ थी। सभी घायलों को भाभा अस्पताल ले जाया गया।

 

घायलों की पहचान शब्बीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदार गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चुमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगय (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related