Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल:3 एयरलिफ्ट किए गए

Date:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर आतंकी मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए उधमपुर आर्मी बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।

दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 आतंकियों को जवानों ने घेर लिया था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, CRPF सर्चिंग में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related