Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

बांग्लादेश में मुख्य जेल से 700 खूंखार कैदी फरार! इस्लामी आतंकी और फांसी के दोषी भी शामिल

Date:

 

Dhaka: बांग्लादेश के शीर्ष जेल अधिकारी ने दावा किया है कि पिछले वर्ष जुलाई में हुए विद्रोह के दौरान भागे करीब 2,700 कैदियों में से लगभग 700 अब भी फरार हैं, जिनमें कई फांसी की सजा पाए दोषी और इस्लामी आतंकवादी शामिल हैं। महानिरीक्षक (आईजी) जेल ब्रिगेडियर जनरल सैयद मुताहर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि जुलाई 2024 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जेलों से बड़ी संख्या में कैदी भाग निकले थे। उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस से कहा, “फरार कैदियों में नौ इस्लामी आतंकवादी और मौत या आजीवन कारावास की सजा पाए हुए 69 दोषी शामिल हैं।”

सात महीने पहले गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने कहा था कि करीब 700 कैदी अब भी जेल से बाहर हैं। जेल अधिकारियों ने पहले बताया था कि कई साधारण कैदी स्वेच्छा से लौट आए, क्योंकि उनकी सजा लगभग पूरी हो चुकी थी और वे जेल से भागने के आरोप से बचना चाहते थे, ताकि उनकी सजा और न बढ़े। हुसैन ने यह भी बताया कि अंतरिम सरकार ने जेलों को अब ‘सुधार केंद्र’ कहने और ‘जेल विभाग’ का नाम बदलकर ‘करेक्शन सर्विसेज बांग्लादेश’ करने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...