Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

केरल के रेस्तरां में खाना खाने से 70 लोग बिमार, घटना के बाद रेस्तरां सील

Date:

 

केरल के त्रिशूर जिले में एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद लगभग 70 लोगों को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। यह जानकारी आज स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से दी गई। जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुन्नुपेदिका इलाके में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने वाले 60 से 70 लोगों को आज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है। इस के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है कि भोजन के साथ इस्तेमाल किए गए मेयोनेज़ के कारण गडबड़ हुई है। कैपमंगलम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया है कि फिलहाल घटना के बाद अधिकारियों ने रेस्तरां को सील कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related