Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

छत्तीसगढ़-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत:UP-MP में भी एक-एक की जान गई;

Date:

देश में मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया, लेकिन कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 28 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है।

बिहार के बक्सर और नवादा जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 35 जिलों में आज भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। राज्य में 7 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। बुधवार को जालौन में बारिश और बिजली गिरने से 100 साल पुराना शिव मंदिर ढह गया। बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी में अगले 96 घंटे में बड़ी हलचल हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस दौरान 3 बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। ये सिस्टम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यानी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक का मौसम बदल देंगे।

देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश होने जैसा मौसम बन सकता है, जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related