Thursday, May 7, 2026
Thursday, May 7, 2026

यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत: एक-दूसरे को बचाने में गई जान

Date:

आगरा–आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। ये वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।
6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया।
घटनास्थल से 2Km दूर मौजूद स्टीमर और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी।
दो बच्चियों को पुलिस के जवानों ने CPR दिया, तो उनकी सांस चलने लगी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मगर 3 घंटे के इलाज के बाद उनकी भी मौत हो गई। यह घटना सिकंदरा के नगला स्वामी गांव की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related