Monday, October 26, 2026
Monday, October 26, 2026

बॉर्डर पर एक ही दिन में 6 ड्रोन और हथियारों की बड़ी खेप बरामद, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Date:

 

अमृतसर : एक तरफ जहां सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नशे की आमद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने एक ही दिन में सीमावर्ती गांव मोदे के इलाके में 5 पाकिस्तान ड्रोन जब्त किए हैं।

इन ड्रोन के साथ 3 पिस्टल, 3 मैगजीन और 6 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया गया है। इसी गांव से सटे एक दूसरे गांव अटारी में भी एक मिनी पाकिस्तान ड्रोन जब्त किया गया है, जिसके साथ से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। गत दिवस भी बीएसएफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 2 तस्करों को 8 पिस्तौल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पिछले एक महीने के दौरान हेरोइन के साथ इतने सारे पिस्टल की एंट्री होना सुरक्षा एजेंसियो के लिए भी चिंता भारी बात है, क्योंकि इन हथियारों को पंजाब का माहौल खराब करने फिरौती मांगने और गैंगवार में ही प्रयोग किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related