Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अफगानिस्तान में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

Date:

 

इंटरनेशनल : रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई, जिसकी पुष्टि संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने की है और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। जानकारी के मुताबिक, अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है और 500 घायल हुए हैं।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।

इन देशों में महसूस किए गए झटके:
अफगानिस्तान – भूकंप का केंद्र यहीं था।
भारत – दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related