Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

9 जिलों में बाढ़, घग्गर उफान पर:भाखड़ा डैम के गेट 4 फीट तक खोले; अमृतसर में धुस्सी बांध टूटा

Date:

अमृतसर–पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।

आज पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगर पहाड़ों में तेज बारिश होगी तो रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी से और नुकसान हो सकता है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं।

वहीं, सुखना लेक से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद जीरकपुर व पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

बारिश से जालंधर व लुधियाना जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है। अमृतसर के घोनेवाला में धुस्सी बांध टूटने से आसपास का 15 किलोमीटर का इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। अजनाला कस्बे तक पानी पहुंचने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है। अमृतसर एयरपोर्ट से अजनाला की दूरी केवल 10 किलोमीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...