Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

ड्यूटी में कोताही बरतने पर जालंधर पुलिस के चौकी इंचार्ज सहित 5 Suspend

Date:

 

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न थानों के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई लापरवाही और खास तौर पर चौकी के अधिकार क्षेत्र में बार-बार जनतक शिकायतों के बाद की गई है। निलंबित किए गए कर्मचारी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात थे। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें ए.एस.आई. अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और ए.एस.आई./एल.आर. जसविंदर सिंह शामिल है।

अधिक जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि विभाग ने इन कर्मचारियों के खिलाफ अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहने के लिए सख्त कार्रवाई की है। इस कारण कई जनतक शिकायतें आई और लोगों में बेचैनी पैदा हुई है। पुलिस द्वारा लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...